September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाई के निधन के अगले ही दिन संसद पहुँचे, सांसद अजय भट्ट

0
1002348567
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल की पेश

देश सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने अपने बड़े भाई के दुखद निधन के ठीक अगले दिन संसद की कार्यवाही में उपस्थित होकर न केवल अपने कर्तव्य धर्म का पालन किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है।

परिवार में ऐसी गहरी व्यक्तिगत क्षति के बीच भी सदन में पहुँचकर उन्होंने देश के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा में भाग लिया। उनके इस कदम ने न केवल पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी व्यापक प्रशंसा हासिल की है।
जनता और समर्थकों ने कहा कि ऐसे कठिन समय में भी संसद में उपस्थित होना उनके दृढ़ चरित्र, जिम्मेदारी भावना और राष्ट्र सेवा के प्रति त्याग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज जब कई जनप्रतिनिधि छोटे मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही से दूरी बनाते हैं, वहीं सांसद श्री अजय भट्ट जी का यह कदम एक आदर्श और प्रेरणादायक मिसाल है।
क्षेत्र के लोगों का मानना है कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील नेता का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी कहा कि आज के राजनीतिक वातावरण में इतनी निष्ठा और त्याग दुर्लभ है, और यह उनकी नेतृत्व क्षमता को और भी मजबूत बनाता है।

संसद में उनकी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि व्यक्तिगत दुख बड़े हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रसेवा उससे भी बड़ी है। ऐसे जनसेवक ही देश को आगे ले जाने की असली शक्त‍ि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *