September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्व विद्यालय के डी एस बी परिसर में

0
1002348479
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विश्वविधालय का 53 वा स्थापना दिवस पर काटा गया केक मनाया गया जश्न

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्व विद्यालय के डी एस बी परिसर में आज कुमाऊं विश्वविधालय का 53 वा स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर ठाकुर देव सिंह बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित किए गए । संगीत विभाग के डॉ रवि जोशी एवं टीम द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया गया तथा वंदे मातरम सभी ने गाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी ने कहा कि 1 दिसंबर 1973 को कुमाऊं विश्वविधालय की स्थापना की गई तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय एच एन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी गई तथा। तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष डॉ महेंद्र पाल को धन्यवाद दिया गया । इस अवसर पर निदेशक प्रॉफ नीता बोरा शर्मा , डी एस डब्लू प्रॉफ संजय पंत ,चीफ प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया । कुमाऊं विश्वविधालय के जन्मदिन पर निदेशक , डी एस डब्लू ,प्रॉक्टर ,डीन प्रॉफ जीता राम तथा महासंघ अध्यक्ष आशीष कबडवाल ने केक काटा तथा सभी को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों ,कर्मचारियों ,विद्यार्थियों के मध्य मिष्ठान स्वरूप लड्डू बाटे गए । इन 52 वर्षों में कुमाऊं विश्वविधालय ने मानव संसाधन विकास में महत्वपूर्व भूमिका की तथा देश एवं मानवता के लिए कार्य करने वाले सपूत दिए ।भारत माता की जय ,कुमाऊं विश्व विद्यालय की जय के नारे से परिसर गुंजायमान हुआ । इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविधालय के ध्वज वाहकों को सलाम किया गया । कार्यक्रम में डॉ आर सी जोशी , प्रॉफ आशीष तिवारी ,प्रॉफ नंद गोपाल साहू ,डॉ चंद्रकला रावत ,डॉ शुभा मटियानी ,प्रॉफ अर्चना श्रीवास्तव ,डॉ हेम जोशी ,डॉ श्रुति ,डॉ नीता ,डॉ भूमिका ,डॉ दीपक मेलकानी , आंनद रावत , विपिन , नंदा बल्लभ पालीवाल , डी एस बिष्ट ,कुंदन अजय सहित शिक्षक , कर्म चारी ,विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *