February 5, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रशासन के साथ व्यापार मंडल की बैठक में हुआ तय

0
012 013
111 222 333

मंगलवार को नैनीताल में खुली रहेगी मीट की दुकाने

रेस्टोरेंट मे बाहर से मीट अथवा मुर्गे नही लटकेगे

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुछ हिंदू संगठनों द्वारा मंगलवार को शहर की समस्त मीट की दुकान बंद करने को लेकर एसडीम नवाजिश खलिक को ज्ञापन सोपा था। उसी क्रम में उनके द्वारा अपने कार्यालय में हिंदू संगठन और व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ बैठक कर मीट की दुकाने बंद करने को लेकर वार्ता की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन शाह द्वारा व्यापारियों के हित में अपना पक्ष रखते हुए हिंदू वादी संगठनों की तरफ से पहुंचे सभासद भगवत सिंह रावत, गजाला कमाल, पुरन बिष्ट,काजल आर्य, रमेश प्रसाद को संतुष्ट किया। और यह तय किया गया मीट की दुकान खुली रहेगी लेकिन किसी की भावना आहत न हो उसको लेकर मीट के दुकानदारों को सभी मानकों को पूरा करना पड़ेगा। जिससे मीट लोगों को खुले में नजर ना आए जो बैठक में तय किया गया उसके अनुसार। मंगलवार को मीट मछली की दुकाने खुली रहेंगी, अपने रेस्टोरेंट मे बाहर से मीट अथवा मुर्गे न लटकाये अन्यथा प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही करी जायेगी तथा लाइसेंस कैंसल की कार्यवाही भी करी जा सकती है, खाद्य सुरक्षा विभाग के दिशा निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन करें, और दुकान के बाहर साफ सफाई सुनिश्चित करे। सभी मीट के दुकानदारों ने प्रशासन और हिंदू भारतीय संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए नियम का पालन करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मल्लीताल महामंत्री त्रिभुवन फत्याल, तल्लीताल महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री अमनदीप आनंद के अलावा हिंदूवादी संगठन के लोग मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *