चूहो और बंदरों से निजात दिलाने को लेकर
सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने एसडीएम नवाजिश को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में बढ़ते चूहों एवं बंदरों के आतंक तथा चूहों द्वारा सड़क क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने परगना मजिस्ट्रेट एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलिक को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के साथ समाधान की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में निवेदन किया है कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बंदरों का अत्यधिक आतंक फैला हुआ है। बंदरों के झुंड घरों, गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं, जिससे आम जनता, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही नगर में चूहों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है, जिसके कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। चूहे द्वारा नालियों में सुरंगे बना दी हैं और साथ ही घरों व दुकानों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, खाद्य सामग्री नष्ट कर रहे हैं,
विद्युत तारों व पाइपलाइन को कुतर रहे हैं, तथा कई जगह सड़कों को भी खोद दिया है,
जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम और बढ़ गया है। जनता इस स्थिति से अत्यंत परेशान है, और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अनेक बार संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, परंतु आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जनता में भारी रोष है। संध्या ने इसके अतिरिक्त ज्ञापन में निवेदन करते हुए कुछ मांगे कि हैं जिसमें प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। बंदरों के आतंक को नियंत्रित करने हेतु आपातकालीन कार्रवाई की जाए। चूहों द्वारा घरों, दुकानों तथा सड़कों को नुकसान पहुँचाने को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। समस्या पर नियंत्रण होने तक नियमित मॉनिटरिंग एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने सभी बिंदुओं पर तत्काल समाधान करने की मांग की है। और जल्दी कार्य होने पर शहर की जनता आभारी रहेगी।




















