October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था पर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता

0
1002303730
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बारात सीजन में बड़े डीजे, बड़े-बड़े व्हील लाइटिंग झालर रहेंगे प्रतिबंध

रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दे सकते

नैनीताल। पहाड़ों और तराई भाभर में शादी–विवाह सीजन चल रहा है जिसके चलते बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए जाने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों तथा सभी यातायात निरीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। बारात सीजन में अनियमितताओं के कारण जनपद में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी नैनीताल ने कड़ाई से नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जारी मुख्य निर्देश सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल एवं वेडिंग आयोजनों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। और सभी वेडिंग हॉल संचालकों, डीजे संचालकों, बड़े व्हील लाइटिंग झालरों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी एवं अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बारात समारोह में पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी। केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी। बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित न हो बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा सभी संबंधित पुलिस अधिकारी क्षेत्र में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। नैनीताल पुलिस की अपील करते हुए कहा शादी समारोह को सुव्यवस्थित, विनम्र और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें। नियमों का पालन कर सभी के लिए सरल, सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने जनता से अपील की
नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *