March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप मोबाइल टावर लगाने की मांग

0
1002274220
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों मौना, बाना तथा लोचुसानी में संचार सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।
बता दें कि नैनीताल से लगभग ३० किलोमीटर दूर नाइसिला ग्रामसभा के मौना, बाना तथा लेचुसानी तोक सडक़ से तो जुड़ गए लेकिन यहां के लोगों को आज तक क्षेत्र में संचार सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। लोगों ने मोबाइल तो खरीद लिए लेकिन सिग्नल न होने से मोबाइल डिबबे के समान हैं जिससे यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में शिक्षा, रोजगार तथा स्वाथ्य सेवाएं व सरकारी योजनाएं नेटवर्क पर निर्भर है लेकिन नेटवर्क की उपलबधता नहीं होने से यहां के लोग तकनीकी व सूचना के युग से वंचित हैं।
 नाइसिला के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पूर्व में लोचूसानी क्षेत्र में एक टावर स्वीकृत हुआ था लेकिन यहां जनसंखया कम होने के कारण वह टावर स्थापित नहीं किया जा सका। उन्होंने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कहा कि बाना तोक में पर्याप्त आबादी होने के साथ साथ टावर के लिए उपयुक्त स्थान भी मुहैया है इसलिए बाना तोक में टावर लगाया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *