October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल 9 ए साइड इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट

0
1002263205
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ट्रॉफी पर ऑल सेट्स कॉलेज का कब्जा

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड मल्लीताल में स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल 9 ए साइड इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित का फाइनल मुकाबला ऑल सेट्स कॉलेज नैनीताल और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मध्य खेला गया। जिसमें ऑल सेट्स कालेज ने सैनिक स्कूल नैनीताल को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इस दौरान प्रतियोगिता मे सेंट जोन्स स्कूल मल्लीताल के छात्राओं की टीम को भी मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के कोच विक्रम रावत टीम के साथ मौजूद रहे। प्रतियोगिता में
मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के सीईओ सुशील कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं समाज सेवी कविता गंगोला द्वारा संयुक्त रूप से विजेता और विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा नगर पालिका के समस्त सम्मानित सभासदो को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी, व स्व कैलाश बिष्ट के परिजन भी उपस्थित रहे। इस बैंक पर ऑल सेट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन मेहता, डीएसए महासचिव अनिल गडिया, डॉ मनोज बिष्ट गुड्डू, पवन खनायत, लाल साह, खीमराज देउपा, भूपेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र बर्गली, देवेंद्र , खजान डंगवाल, सोनू बिष्ट, लाल बिष्ट, बालम मेहरा, संतोष कुमार, पुष्पा कार्की, सभासद राकेश कुमार रमेश प्रसाद, मनोज शाह जगाती भगवत रावत गजाला कमाल, गीता उप्रेती, लता दफ़ोटी, काजल आर्य, पूरन बिष्ट, सुरेंद्रर बाबू भाई, सहीत सैकडों खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन हेमंत बिष्ट और भोलू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *