October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बहुउद्देशीय किसान सहकारी सेवा समिति ज्योलीकोट    के आशा जीना अध्यक्ष मनोनीत

0
1002257097
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले में कई स्थानों पर बहुउद्देशीय किसान सहकारी सेवा समिति के चुनाव शांतिपूर्ण व निर्विरोध संपन्न हुए।
बता दें बहुउद्देशीय किसान सहकारी सेवा समिति ज्योलीकोट के
चुनाव में आशा जीना को अध्यक्ष और इंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया, साथ ही  बैंक प्रतिनिधि के लिए राकेश मेहरा,धन सिंह जीना, प्रकाश आर्य, वीरेंद्र मेहरा, जुगल गिरी,दीपा मेहता, जया जीनाफ्को प्रतिनिधि जबकि  हरीश वारियाल भेषज संघ सदस्य खीम सिंह तड़ागी और मीना संचालक कमल किशोर अधिकारी,दीपक कुमार  तथा हरीश चन्द्र पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए। भीमताल विकास खंड के  बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट  ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते विश्वास व्यक्त किया कि  समिति की मूल भावना सहकारिता से कास्तकारों तथा क्षेत्र और प्रदेश का विकास होगा। दूसरी ओर ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, भुवन जीना, पुष्कर जोशी, तारा सिंह जीना, दान सिंह जीना, बसंत जीना, कुंदन जीना,धीरेंद्र जीना तथा राजेंद्र मनराल, धर्मेंद्र सिंह, पान सिंह सिजवाली आदि ने भी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। निर्वाचन अधिकारी भानु प्रकाश पांडे ने शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सभी के सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
दूसरी ओर  बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पहाड़पानी में अध्यक्ष पद पर गणेश लाल वर्मा को  सर्वसममति से  निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूरन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले गणेश वर्मा के अध्यक्ष बनने पर तमाम संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाइयाँ दी। वर्मा इससे पूर्व ग्राम प्रधान, रामलीला कमेटी में १२ साल अध्यक्ष एवं विद्यालय के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्मा ने बताया कि वह किसानों के हित पर कार्य करेंगे और किसानों को  फ सल बीमा समेत उचित दरों पर खाद बीज मुहैया करवाने पर सक्रियता दिखाएंगे।  इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, देवेंद्र असगोला,  दीपू चोसाली, दया किशन, नितिन नेगी, पीतांबर मेलकानी, निर्मल बर्गली तथा संजय बर्गली व पियूष शर्मा आदि ने भी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *