October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक कार्यकर्ता और पशु प्रेमी संध्या शर्मा ने

0
1002232428
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पिछले डेढ़ वर्षो से बंद पड़े

पशु जन्म नियंत्रण एबीसी खोलने को लेकर

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में सामाजिक कार्यकर्ता और पशु प्रेमी संध्या शर्मा हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को उठाती हैं और साथ ही पशुओं की भी देखभाल में आगे रहती हैं इसी संदर्भ में उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वितीय श्री जीना को ज्ञापन देकर पशु जन्म नियंत्रण एबीसी जो पिछले डेढ़ वर्षो से बन पड़ा है उसे खोलने की मांग की है ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया की हमारे क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अनिवार्य
पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, 2023 के अंतर्गत नगर पालिका पर स्टरलाइजेशन, टीकाकरण और उपचार की नियमित जिम्मेदारी निर्धारित है।
परंतु पिछले लगभग 1 वर्ष / देढ़ माह से नगर पालिका द्वारा एबीसी /स्टरलाइजेशन कार्यक्रम पूर्णतः बंद है, जिसके कारण:
कई स्ट्रीट डॉग्स को समय पर टीकाकरण, उपचार और स्टरलाइजेशन नहीं मिल पा रहा है, और घायल एवं बीमार कुत्तों को उचित चिकित्सीय सहायता नहीं मिल रही है,
पशुओं के मानव-संगत सह–अस्तित्व हेतु आवश्यक देखभाल प्रभावित हो रही है।
एबीसी नियमों के अनुसार स्टरलाइजेशन का उद्देश्य पशुओं को सुरक्षित, स्वस्थ और रोग-मुक्त रखना है, तथा नगर निकायों के लिए यह कार्य अनिवार्य है। इस परिस्थिति में, आपसे आग्रह है कि पशु-हित तथा विधिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए: एबीसी/स्टरलाइजेशन ऑपरेशन को तत्काल पुनः प्रारम्भ कराया जाए। यदि टेंडर, बजट या अनुबंध में कोई तकनीकी अड़चन है तो इसकी वर्तमान स्थिति लिखित में उपलब्ध कराई जाए। घायल/बीमार स्ट्रीट डॉग्स के उपचार और टीकाकरण के लिए नगर पालिका द्वारा तत्काल चिकित्सा टीम भेजी जाए। पशु क्रूरता रोकने तथा फील्ड मॉनिटरिंग के लिए नियमित निरीक्षण दल गठित किया जाए। उन्होंने निवेदन करते हुए तत्काल संज्ञान लेने की बात ज्ञापन में कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *