October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित वृंदावन पब्लिक स्कूल का 15 वाँ वार्षिकोत्सव मे

0
1002221761
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर ने नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं का किया उत्सावर्धन

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें कार्यक्रम की झलकियां

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित वृंदावन पब्लिक स्कूल का 15 वाँ वार्षिकोत्सव स्कूल के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर मौजूद थे। स्कूल की प्रधानाचार्या राखी साह ने मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर का गर्म जोशी से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना से की। उसके पश्चात रंगारंग वेशभूषा में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कुमाऊँनी, राजस्थानी लोक नृत्य, लाइट डांस तथा शास्त्रीय गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया और सभी को ताली बजाने में मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर ने स्कूल प्रबंधन को वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक प्रस्तुति सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या ने भी इस खूबसूरत प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। और सांस्कृतिक प्रस्तुति के समापन के बाद स्कूल की प्रधानाचार्या राखी साह व मैनेजर वृंदावन पब्लिक स्कूल आलोक साह, ने संयुक्त रूप से सफल आयोजन के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के प्रबंधक (आईएएस) विनीत तोमर, सीईओ गोविंद राम जैसवाल, चेयरमैन, कुर्मांचल बैंक विनय साह, प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, सनवाल पब्लिक स्कूल प्रबंधक गौरव सनवाल, प्रधानाचार्या इ एमैनुअल, प्रधानाचार्या नीलू एल्हेंस, चेयरपर्सन, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, एडवोकेट संजय पंत के अलावा स्कूली छात्र-छात्रा है शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *