October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में आगामी

0
1002219251
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

14 दिसंबर को डीएसए मैदान में होगा पागल जिमखाना

कार्यक्रम संयोजक बनी प्रगति जैन

नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी 14 दिसंबर को डीएसए मैदान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पागल जिमखाना का आयोजन करने को लेकर अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।किया जाएगा जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिता लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित कराई जाएंगी जिसके लिए क्लब की ओर से तैयांरियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रगति जैन को संयोजक तथा दीपा पांडे और रानी साह को सह संयोजक बनाया गया है।
संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि पागल जिमखाना के आयोजन को लेकर क्लब की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन और सहसंयोजक दीपा पांडे और रानी शाह को बनाया गया है इस दौरान सहसंयोजक प्रगति जैन ने बताया पागल जिमखाना में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें बोरा रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल रेस, स्पून रेस, ईंट रेस, बुजुर्ग रेस, बुनाई प्रतियोगिता, धुन पहचानो प्रतियोगिता, मटका रेस, रस्सा खींच, पति पत्नी रेस आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पागल को 2100 रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर
आभा साह, सरिता, हेमा भट्ट, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, ज्योति, अनिता साह, विक्रम रावत, शैलेन्द्र चौधरी, प्रेम सिंह, पंकज बर्गली, भगवत रावत, देवेन्द्र लाल साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *