October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पत्रकार पर हमला करने वालों पर

0
1002185866
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल पुलिस की कार्यवाही दोनों आरोपी गिरफ्तार गए जेल

हल्द्वानी नैनीताल। वादी पत्रकार दीपक चंद अधिकारी पुत्र हीरा बल्लभ अधिकारी निवासी हिम्मतपुर तल्ला वार्ड नंबर 41 मुखानी हल्द्वानी उपस्थित थाना आकर तहरीर दी गई कि वादी व उसके साथी के साथ ऊंचापुल चौराहे के पास अजीत चौहान व अनिल चौहान द्वारा मारपीट व गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 244/25 धारा 109/115/118(2)/351(3)/352 बी.एन.एस बनाम अजीत चौहान व अनिल चौहान पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेंद्र कुमार के सुपुर्द की गयी।
घटना के कुशल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन* तथा एसपी सिटी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में
उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा मय टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगणों अनिल चौहान 32 पुत्र स्वर्गीय फूलचंद निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर मुखानी जिला नैनीताल, अजीत चौहान 30 पुत्र स्वर्गीय फूलचंद चौहान निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर मुखानी उम्र वर्ष* को मय घटना मे प्रयुक्त स्टील रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया जहां अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक रियासत पर भेजा गया।

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
2- उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र
3- कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा
4- कांस्टेबल पूरन सिंह

बरामद माल
अभियुक्तगणों के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया स्टील रॉड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *