October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के पूर्व छात्र सूर्यांश राणा ने

0
1002167452
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट, संगीत कला केंद्र, आगरा द्वारा आयोजित

“संगीत महार्षि पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर 61वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता” में क्या दूसरा स्थान प्राप्त

नैनीताल। पंडित रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट, संगीत कला केंद्र, आगरा द्वारा आयोजित “संगीत महार्षि पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर 61वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता” में
सूर्यांश राणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। बता दे 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को आगरा में आयोजित “संगीत महार्षि पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर 61वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता” में नैनीताल, उत्तराखण्ड के युवा शास्त्रीय संगीत साधक सूर्यांश राणा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट, संगीत कला केंद्र, आगरा द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ संगीत प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
सूर्यांश राणा, सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल के छात्र हैं। उन्होंने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों श्री नवीन बैगाना के सुसंगत मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि उनके पिता श्री दिनेश कुमार राणा और माता श्रीमती निधि राणा ने सतत प्रेरणा, सहयोग और विश्वास प्रदान कर उनकी संगीत साधना को सुदृढ़ आधार दिया।

प्रतियोगिता में सूर्यांश ने राग की शुद्धता, स्वरों की स्थिरता, भावाभिव्यक्ति तथा लय-नियंत्रण के साथ ऐसी प्रस्तुति दी जिससे निर्णायक मंडल एवं श्रोतागण अत्यंत प्रभावित हुए।
सूर्यांश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से नैनीताल एवं पूरे उत्तराखण्ड में हर्ष और गर्व की लहर है। नगरवासियों, शिक्षकों, संगीत प्रेमियों एवं सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी जा रही हैं तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की जा रही हैं।
यह सफलता न केवल व्यक्तिगत गौरव है बल्कि प्रदेश की समृद्ध संगीत परंपरा एवं नई पीढ़ी की उभरती प्रतिभा का भी उज्ज्वल प्रतीक है। तबले पर संगत श्री संजय कुमार ने की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *