रामा मांटेसरी स्कूल का 26 वां वार्षिकोत्सव पर
नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने
गड्डी लेकर मैं निकला एक मोड़ आया मैं गड्डी छोड़ आया”
आह टमाटर बड़े मजेदार, ओह टमाटर बड़े मजेदार” की प्रस्तुति से समा बांधा






नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित रामा मांटेसरी स्कूल का 26 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ गुरुवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा और अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई इस दौरान नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत वंदना के साथ नृत्य से की गई और प्रस्तुति से अभिभावकों का मन जीत लियाऔर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं में महाभारत का मंचन किया। और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मंचन कर खूब तालियां बटोरी। छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने “आह टमाटर बड़े मजेदार, ओह टमाटर बड़े मजेदार” व “गड्डी लेकर मैं निकला एक मोड़ आया मैं गड्डी छोड़ आया” की प्रस्तुति से समा बांध दिया। और सभी को गतगत कर दिया। वार्षिक उत्सव में कुमाऊनी गढ़वाली पंजाबी सहित अन्य राज्यों के नृत्यो की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि आशा शर्मा ने स्कूल के वार्षिक उत्सव पर बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया स्कूल की प्रबंधक व प्रधानाचार्या नीलू एल्हेंस ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। और बताया स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक से जुड़ी सभी चीजों को सिखाया जाता है। इस मौके पर कार्यक्रम में अजय एल्हेंस, सिया एल्हेंस, मुन्नी तिवारी, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह, सनवाल स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल, सेंटजोंस स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता रावत, हिमानी साह, करिश्मा सनवाल, ईशा साह, तारा बोरा सहित छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी, अभिभावक मौजूद रहे।




















