राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी दौड़ व सकुशल आयोजन को लेकर
एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने अधीनस्थों के साथ की बैठक



नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टि०सि० द्वारा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के सकुशल आयोजन के संबंध में पुलिस प्रबंध, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। सभी को कार्यक्रमों हेतु आवश्यक प्रबंध तथा तैयारियों को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ रामनगर, अमित कुमार सीओ नैनीताल, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।




















