सीपीयू पुलिस ने दिया ईमानदारी और मानवता का परिचय
एक व्यक्ति का खोया पर्स लौटाया हो रही भूरी भूरी प्रशंसा

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास उप निरीक्षक सीपीयू ईश्वर सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम को किसी का खोया पर्स मिला। जिसमें एक आधार कार्ड ,लाइसेंस, पेन कार्ड, बैंक एटीएम और कुछ पैसे थे। इन पुलिसकर्मियों द्वारा लाइसेंस से उसका मोबाइल नंबर निकाला गया और और खोए पर्स स्वामी को फोन मल्लीताल चौकी पर बुलाया गया। इन पुलिस कर्मियों ने मानवता और ईमानदारी का परिचय दिया है। इन पुलिसकर्मियों द्वारा और उसके पर्स को सुपुर्द किया गया। पर्स स्वामी ने उत्तराखंड की मित्र पुलिस के उप निरीक्षक सीपीयू ईश्वर सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।




















