नैनीताल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र ने 25 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण
5 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त


नैनीताल । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वीरवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग रोकने के प्रयोजन से मल्लीताल स्थित २५ प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान ५ प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर मौके पर कुल ५ घरेलू गैस सिलेंडर जबत कर सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें मैसर्स पर्वत गैस सर्विस की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिए गए कि इन सिलेण्डरों को गोदाम में सुरक्षित रखेंगे और न्यायालय तथा उच्चाधिकारियों के मांगें जाने पर प्रस्तुत करेंगे। बिष्ट ने कहा कि भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५ की धारा ३/७ एवं विनिर्मित पेट्रोलियम (प्रदाय और विनियमन आदेश२०००00 दिनांक २६ अप्रैल २०००0 में दिये गए प्रविधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और कहा कि लगातार अभियान जारी रहेगा । टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी, आरक्षी राजेश कुमार और संजीत राणा शामिल थे । इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से सभी प्रतिष्ठान स्वामी को मौके पर रैस्टोरैंट व किचन में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने हिदायत दी गयी।




















