लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल में
गैलेक्सी फुटबॉल क्लब ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की



नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में डीएसए और नगर पालिका नैनीताल द्वारा आयोजित लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता गैलेक्सी फुटबॉल क्लब ने जीत कर ट्राफी अपने नाम की है। बता दें गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबला शीला माउंट और गैलेक्सी के बीच खेला गया जिसमें गैलेक्सी की टीम तीन-एक से विजयी रही। कार्यक्रम में बतोंर मुख्य अतिथि मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, भाजपा महिला अध्यक्ष कविता गंगोला, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाडियार, पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, खीमराज देऊपा, सभासद जितेंद्र पांडे, मनोज शाह जगाती, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, संतोष कुमार, मोहित रौतेला, सोनू बिष्ट, संदीप नेगी, शेखर के अतिरिक्त डीएसए महासचिव अनिल गडिया, चंद्रलाल साह, भुवन बिष्ट, पवन खनायत, शैलेंद्र बरगली, वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र रावत, रवि प्रकाश मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर मनोज बिष्ट ने डीएसए की ओर से नगर पालिका और शहर के खेल प्रेमी जनता का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में उद्घोषक दीपक कुमार रहे।




















