March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राज्य निर्माण सेनानी संगठन उत्तराखंड के दिनेश गुरुरानी बने कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष

0
1001860992
012 013
111 222 333

नैनीताल । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का एकमात्र पंजीकृत संगठन चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति अब राज्य निर्माण सेनानी संगठन उत्तराखंड जिसकी उत्तराखंड की सभी जनपदों में कार्यकारिणी के साथ दिल्ली व अन्य महानगरों में भी कार्यकारिणी है के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय कमेटी के द्वारा राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी को राज्य निर्माण सेनानी संगठन कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
बता दें कि दिनेश गुरुरानी कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के रिकॉर्ड ३० वर्षों से अध्यक्ष रहे हैं साथ ही जिला ट्रेड यूनियन सहित अन्य कर्मचारियों के बड़े संगठनों में अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया है। गुरुरानी ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्हें चार बार मुखयमंत्री द्वारा सममानित किया जा चुका है। गुरुरानी का नाम सबसे लंबी अवधि तक पौधा लगाने हेतु इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इनको कई सामाजिक संगठनों द्वारा भी सममानित किया जा चुका है। साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी इनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी को संगठन का कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष बनने पर राज्य आंदोलनकारियों ने बधाई देते हुए कहा है अब राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों का निस्तारण भी उनके नेतृत्व में किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य में राज्य आंदोलनकारियों के जो विभिन्न संगठन बनाए गए हैं उनको एक झंडे के नीचे लाते हुए राज्य आंदोलनकारियों के सममान के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिनका चिन्हीकरण नहीं हुआ है उनका चिन्हीकरण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस संबंध में ५ अकटूबर (रविवार) को सुबह ११ बजे से डीडीहाट में वंचित व चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक आहूत की गई है जिसमें भावी रणनीति तय की जाएगी उन्होंने कहा कि डीडीहाट राज्य आंदोलनकारियों का गढ़ रहा है ।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने आशा प्रकट की कि दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जहां कुमाऊं में संगठन मजबूत होगा वहीं आंदोलनकारियों की समस्याओं का भी समाधान होगा। बधाई देने वालों में सुनील शाह, अर्जुन कन्याल, प्रदीप कन्याल, गोविंद रावत, बीरजग पाल शेर सिंह शाही, सुभाष जोशी, कृपालु मेहरा, चंचल बोरा, जगत ठकुराठी, जगदीश जोशी, उमा पांडे, तरुण पाल, दान सिंह कन्याल, दीपचंद जोशी, गोविंद लाल शाह सहित कई आंदोलनकारियों नेबधाई दी। दूसरी ओर गुरुरानी ने पौधारोपण अभियान के ४४४ वें दिन अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में प्रतिदिन की भांति डीडीहाट में स्मृति पौध लगाया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *