मल्लीताल बाजार में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर
व्यापारियों ने पी डब्लू डी के एई को सोपा ज्ञापन

भीमताल नैनीताल। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार से हो रहे खतरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। इस संबंध में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल के अध्यक्ष, सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल एवं वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप पाठक के नेतृत्व में व्यापारियों ने पी डब्लू डी के अपर सहायक अभियंता विश्व मोहन गिरी को ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों का कहना है कि बाजार से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग, विद्यार्थी व महिलाएं गुजरती हैं, लेकिन कई वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए व्यापार मंडल ने प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की आवश्यकता जताते हुए जल्दी ही बनाने की मांग की है। एई विश्व मोहन गिरी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया रोड का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी।




















