बैंक का व्यवसाय 13,225 करोड़ रुपया तक पहुँच गया
सरोवर नगरी में नैनीताल बैंक लिमिटेड की 103 वीं एजीएम ऑनलाइन हुई आयोजित

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल बैंक लिमिटेड की १०३वीं वार्षिक साधारण सभा सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। इस सभा की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन गोपाल सिंह गुसाईं ने की।
सभा के प्रारंभ में प्रबंध निदेशक एवं मुखय कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल ने सभी निदेशकों, अंशधारकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक कुलदीप सिंह और निदेशक मंडल के अन्य सदस्य सुश्री बिनीता साह, श्री मनोज शर्मा, श्री यू.सी. नाहटा, नीलम दामोदरन एवं मानस रंजन बिस्वाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समिलित हुए।अंशधारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन गोपाल सिंह गुसाईं ने वित्तीय वर्ष २०२४-२५ में बैंक की गतिविधियों और उपलधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ३१ मार्च २०२५ को समाप्त वित्तीय वर्ष के अंत में बैंक का व्यवसाय बढक़र १३२२५
करोड़ तक पहुँच गया जिसमें कुल जमा ८२५५ करोड़ और ऋण
४९७०करोड़ शामिल हैं। कुल जमाओं में कम लागत की जमाएँ
४१.४७ फीसदी रही जो बैंक की एक उल्लेखनीय उपलबधि है। इस वित्तीय वर्ष में बैंक ने ५०.६१ करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो पिछले वर्ष के ४७.१०0 करोड़ की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इस अवधि में बैंक ने २ नई शाखाएँ खोलीं जिससे शाखाओं की कुल संखया बढक़र १७३ हो गई। बैंक का सकल प्राथमिकता क्षेत्र ऋण समायोजित नेट बैंक क्रेडिट (एएनबीसी) का ५०.८२ फीसदी रहा जो आरबीआई की निर्धारित सीमा ४० फीसदी से अधिक है।
बैंक ने अपने आईटी प्लेटफ ॉर्म और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया। इस वित्तीय वर्ष में मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन की शुरुआत की गई जिससे ग्राहक कहीं भी और कभी भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। बैंक डिजिटल प्लेटफ ॉर्म (ईकेवाईसी) के माध्यम से ग्राहकों का रिमोटली ऑनबोर्डिंग शुरू करने की प्रक्रिया में है और यूपीआई प्लेटफॉर्म पर एक एकयूरर के रूप में जुडऩे की प्रक्रिया में है। ग्राहकों को मोबाइल और नेट बैंकिंग के माध्यम से नामांकन सुविधा और एफ डी तथा आरडी खाता खोलने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर बैंक के मुखय वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल, मुखय जोखिम अधिकारी मोहममद मोशिन इस्लाम, मुखय अनुपालन अधिकारी कैलाश चन्द्र पांडे, कंपनी सचिव विवेक शाह उपस्थित थे।




















