September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वेंडर्स की समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया

0
1001812042
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद में शनिवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी, हाकर्स के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अधिसाशी अधिकारी रोहिताश शर्मा द्वारा वेंडर्स व बैंक प्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य स्थापित कर वेंडर्स की समस्यायों का समाधान कराया व वेंडर्स की अन्य समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा वेंडर्स से सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर चन्दन सिंह भंडारी द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित 0अन्य कल्याणकारी योजनाओं के विषय में वेंडर्स को जानकारी प्रदान की व वेंडर्स से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि, सुडा कार्यालय के श्रीमती सोनू तिवारी तथा सीमा कुंवर उपस्थित रहे। अंत में सी0एम0एम0 श्रीमती सीमा पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *