September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल के बीएसएसवी के गुरुजनों व छात्रों ने किया रक्तदान

0
1001812035
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की एनएसए इकाई द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट व डा. प्रियांशु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अनेक स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और रक्तदान किया। स्वयंसेवकों ने अस्पताल आए लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा यह संदेश दिया कि रक्तदान से न केवल जीवन बचता है बल्कि यह मानवीय कर्तव्य भी है,साथ ही विद्यालय के शिक्षकों में उत्कर्ष बोरा तथा हिमांशु सहित स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान कर समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। इसी क्रम मे विद्यालय में बी. डी.पांडे अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बालिकाओ का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी समय.समय पर रक्तदान करेंगे और समाज को इसके लिए निरंतर प्रेरित करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने रक्तदाताओं और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रकतदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो इंसान को सच्चे अर्थों में समाजसेवी बनाता है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक और स्वयंसेवक इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कहा कि यह आयोजन केवल एक रक्तदान शिविर नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं एकजुटता और सामाजिक जिमेदारी का जीवंत उदाहरण बना। यह संदेश दिया गया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,यह दान जीवन बचाता है और इंसानियत को मजबूत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *