बेटी कशिश के हत्यारे को फांसी की सजा माफ किए जाने पर
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली जाता आक्रोश सोपा ज्ञापन



नैनीताल। सरोवर नगरी में 22 सितंबर मंगलवार शाम विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड की बेटी कशिश के हत्यारे की फांसी की सजा माफ किए जाने पर मल्लीताल से माल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी चौक तक एक रैली निकालकर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन की शक्ति लेकर और नारेबाजी करते हुए न्यायालय के फैसले पर विरोध जाहिर किया है। और अपराधी की सजा पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया के माध्यम से दिया गया जिसमें मांग करी गई कि अपराधी अख्तर की फांसी की सजा बरकरार रखी जाय इस एक तरफा निर्णय पर पुनर्विचार किया जाय। इस मौके पर जीवंती भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, मीरा बिष्ट, प्रखंड अध्यक्ष राजीव शाह, बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, पंकज, सुमित फुलारा, कुन्दन तिलारा, कन्हैया जयसवाल, राहुल शोनु, विवेक वर्मा, भूपी भाई, अन्य बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे।




















