October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रोटरी क्लब ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

0
1001766513
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रोटेरियन, संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने अभियान में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

नैनीताल। रोटरी क्लब के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन तालीताल से मल्लीताल तक फैले कूड़े को साफ किया गया। बता दे आज के स्वच्छता अभियान में शहर के कई स्कूलों, एनसीसी कैडेट्स, रोटेरियन, संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभा कर सफल बनाया। सफाई अभियान टोलिया बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में किया गया। इस सफाई अभियान में एसईएम, सेंट मेरीज़, मोहन लाल साह, सनवाल स्कूल, सैनिक स्कूल, बीएसएसवी, सीआरएसटी, एनसीसी, तिब्बत एसोसिएशन, चाट पार्क, नगर पालिका नैनीताल और स्विमिंग एसोसिएशन शामिल थे। सफाई अभियान एसईएम के विद्यार्थियों ने इंडिया होटल और चिड़ियाघर रोड के आसपास की सफाई का जिम्मा उठाया, जबकि रामलीला समूह को बोट हाउस, एलसेम स्विमिंग कोर्ट, ठंडी सड़क और अरोमा होटल का क्षेत्र सौंपा गया। सनवाल स्कूल ने अपने निर्धारित मार्ग की सफाई की, वहीं सैनिक स्कूल के छात्रों ने अपने विद्यालय से ऊपर तक के क्षेत्रों में कार्य किया। एनसीसी कैडेट्स ने डीएसबी कॉलेज से सफाई कार्य शुरू किया। इसके अतिरिक्त एक विशेष झील सफाई दल को पानी में कार्य के लिए लगाया गया, जिसमें केवल प्रशिक्षित तैराकों को ही भाग लेने की अनुमति दी गई। इस सफाई अभियान में रोटेरियनों ने हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर बोलते हुए डिंपल इमैनुएल ने कहा स्वच्छ नैनीताल हरित नैनीताल हमारी साझा जिम्मेदारी है। मिलकर काम करने से हम न केवल अपने नगर की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हैं, बल्कि अपने विद्यार्थियों में सेवा और जिम्मेदारी का आजीवन मूल्य भी स्थापित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा हम रोटेरियन सेवा को स्वयं से ऊपर मानते हैं। यह अभियान केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूकता फैलाने, नागरिक गर्व विकसित करने और युवाओं को अपने परिवेश की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। छात्रों की भागीदारी हमें यह विश्वास दिलाती है कि नैनीताल का भविष्य सुरक्षित और जिम्मेदार हाथों में है।

यह अभियान शिक्षकों और प्रभारी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनमें अनु्भा जोशी (सेंट मेरीज़), कैप्टन सी.वी. नेगी (सेवानिवृत्त) व अमित (एनसीसी), विनय साह, रोटेरियन ए. इमैनुएल (प्रधानाचार्य, सनवाल स्कूल), रोटेरियन सावी नेगी, शैलेन्द्र साह, शिवांगी, जितेन्द्र साह, विनोद दुआ, विक्रम स्याल, मीरा स्याल, अनित साह, सुमित खन्ना, जे.के. शर्मा, योगेश साह और कशिफ जाफरी शामिल थे।

इस अभियान को रोटेरियनों की सक्रिय भागीदारी ने और मजबूती दी। इस अवसर पर बोलते हुए डिंपल इमैनुएल ने कहा—
“ स्वच्छ नैनीताल, हरित नैनीताल हमारी साझा जिम्मेदारी है। मिलकर काम करने से हम न केवल अपने नगर की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हैं, बल्कि अपने विद्यार्थियों में सेवा और जिम्मेदारी का आजीवन मूल्य भी स्थापित करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा—
“हम रोटेरियन सेवा को स्वयं से ऊपर मानते हैं। यह अभियान केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूकता फैलाने, नागरिक गर्व विकसित करने और युवाओं को अपने परिवेश की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। छात्रों की भागीदारी हमें यह विश्वास दिलाती है कि नैनीताल का भविष्य सुरक्षित और जिम्मेदार हाथों में है।”
इस अभियान की स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों द्वारा व्यापक सराहना की गई। यह केवल सेवा की भावना ही नहीं, बल्कि विद्यालयों, संस्थाओं, रोटेरियन और स्वयंसेवकों की एकता और समर्पण को भी दर्शाता है, जो एक स्वच्छ नैनीताल के लिए एकजुट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *