October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में

0
1001762983
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

श्री रामलीला का मंचन शुरू होगा 22 सितंबर से चलेगा 3 अक्टूबर तक

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा । 2 अक्टूबर को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर को श्री राम राज्य अभिषेक सम्पन्न होगा। इस संदर्भ में श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया । बैठक में यह भी तय हुआ कि विजयादशमी पर श्री राम को समर्पित भजन संध्या तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जायेगी । सभा ने बताया कि 24 सितंबर को श्री राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा सभा द्वारा राम बारात में सभी राम अनुरागी को आमंत्रित किया है। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया श्री राम बारात 6 बजे सायं सभा भवन से प्रारंभ होगी । सभा भवन में रामलीला की तालीम की जा रही है जिसमें अधिकाश पात्र की भूमिका में मातृ शक्ति तथा बालिकाएं नजर आयेगी गिरीश भट्ट तथा सतीश पांडे ने नेतृत्व में ये बाल कलाकार तालीम में अभ्यास कर रहे है। महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया कि श्री नंदा देवी महोत्सव में विशेष कार्य सहयोग के लिए। मातृ शक्ति सामान समारोह 23 सितंबर को सभा भवन में 2 .30 बजे अपराह्न आयोजित किया गया है । सहयोग 1918 में स्थापित श्री राम सेवक सभा लगातार कलाकारों के माध्यम से श्री राम लीला का मंचन करती आ रही है । सभा परिवार ने सभी को रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *