October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मशीनों और औजारों की हुई पूजा अर्चना

0
1001742975
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भव्य भंडारे के साथ दी गई एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर पावर हाउस सुखाताल में मशीनों और औजारों की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया इस दौरान पुजारी पंडित दीपक जोशी द्वारा मंत्र उच्चारण कर मशीनों और औजारों की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान हवन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया और मशीनों को बिजली की लाइटों से सजाया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एसके सहगल, एसडीओ प्रियंक पांडे, अभियंता विक्रम बिष्ट, बड़े बाबू उमेश मेहता, मुनीब रहमान, एच बी रहमान, ईश्वरी दत्त मलकानी, रमेश चंद, प्रकाश चंद, प्रेम सिंह, यशपाल मेहरा, विक्की बरगली, रमेश बिष्ट, लाइनमैन रघुवन नेगी, राजेश सिंह, सुंदर प्रसाद, विक्रम सिंह रावत, संजय कुमार टम्टा,सहित अन्य विभाग की कर्मचारी मौजूद थे।

नैनीताल सरोवर नगरी के पंप हाउस मल्लीताल में मशीनों और औजारों की पूजा मुख्य पुजारी दयाल कांडपाल द्वारा गणेश पूजा विश्वकर्मा गणेश पूजा विश्वकर्मा पूजा आरती के पश्चात हवन सहित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके में अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल अपर सहायक
अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट,
वर अभियंता चेतन कुमार,
शाखा अध्यक्ष विजय साह,
प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी,
किशन सिंह बिष्ट,शाखा सचिव
कमल बिष्ट, महेश थापा, दयाल सिंह सहित अन्य विभाग की कर्मचारी मौजूद थे। दूसरी और भवाली जल संस्थान कार्यालय में जूनियर इंजीनियर गोपाल सिंह कार्की के नेतृत्व में पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान पुजारी दीपचंद जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान
गणेश सिंह बिष्ट जगदीश सिंह मेहरा नवीन चंद्र किशोर सिंह हरिश्चंद्र मनोज कुमार नरेंद्र कुमार ब्रह्मानंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *