October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नारायण नगर निवासी अनिल का शव मिला नैनी झील में

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

घर में मचा कोहराम शहर में फैली सनसनी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नैनीताल। सरोवर नगरी की नैनी झील में आज मंगलवार प्रातः एक शव उतराता दिखाई देने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। बता दें प्रातः मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झील से शव को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर मृतक की शिनाख्त नारायण नगर निवासी अनिल 60 के रूप में हुई है। बता दें पूर्व में मृतक शेरवुड कॉलेज में कार्यरत था। रिटायर के बाद से नारायण नगर रहते थे। इसके बाद पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे उत्तम ने शव की पहचान अपने पिता अनिल के रूप में की। मृतक अनिल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है और कारण पता लगाने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *