November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस एस पी मीणा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली आगामी 31 दिसंबर व नव वर्ष में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी के पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। इस दौरान मीणा ने सभी अधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर निर्देशित करते हुए
ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता देने के लिए कार्ययोजना बनाकर नशे पर प्रभावी अंकुश लगाएं। एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम में कार्यवाही बढ़ाई जाएं, अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें अन्यथा जवाबदेही निर्धारित की जाएगी और संबंधित के वार्षिक मंतव्य में भी अंकन किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स की सप्लाई चैन को तोड़ें और तस्करी का पर्दाफाश करें। इस दौरान एनडीपीएस के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार थाना काठगोदाम एवं उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह थाना भीमताल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने तथा 29 उपनिरीक्षकों के स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश। साइबर अपराधों में लगाम लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी व साईबर प्रभारी जनता में जागरूकता बढ़ाएं। साइबर अपराधों में अधिक से अधिक मुकदमे दर्ज करें। नव वर्ष और 31 दिसंबर के सकुशल आयोजन हेतु लगे सभी पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ड्यूटी को शतर्कता और गंभीरता पूर्वक करें। पर्यटकों तथा आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए।नगर निकाय चुनावों की सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, कोई भी अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न न होने पाए। जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था स्थापित रहे।सहित अन्य बिंदु पाठ निर्देशित कियाl मौके पर मासिक अपराध गोष्ठी में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रमोद शाह सीओ नैनीताल, सुमित पांडे सीओ भवाली, भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर, डी0आर0 वर्मा सीओ/प्रभारी कोतवाली भवाली, नरेंद्र सिंह कुंवर सी०एफ०ओ० नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *