October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय महाविद्यालय किच्छा में

0
1001718948
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ऑनलाइन कोर्स की उपयोगिता विषय पर हुई कार्यशाला आयोजित

किच्छा नैनीताल। राजकीय महाविद्यालय किच्छा में महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल, करियर काउंसलिंग सेल व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन व अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ नरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘ऑनलाइन कोर्स की उपयोगिता व जागरूकता था। विशिष्ट वक्ता उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कमल देव लाल व डॉ राजेश मठपाल ने विश्व विद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न आनलाइन पाठ्यक्रमों के बारे में छात्र-छात्राओं को सूचित किया। साथ में एन ई पी के तहत कौशल संवर्धन कोर्स, एस ई सी के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का अध्धयन केन्द्र राजकीय महाविद्यालय किच्छा है, जिसका केन्द्र कोड 16128 है । जो छात्र छात्राएं किसी कारण वश संस्थागत प्रवेश नहीं ले पाए व जिन्होंने रेगूलर प्रवेश लिया है वे भी साथ में आनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ उमराव सिंह, डॉ विजयानंद व डॉ मनीषा पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रकाश चंद्र भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *