October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा

0
1001713296
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुलपति प्रोफेसर रावत को फेलो का नेशनल अकैडमी (एफ एन ए) सम्मान मिलने पर दी बधाई

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित फेलो का नेशनल अकैडमी (एफ एन ए) सम्मान प्राप्त होने पर प्रशासनिक भवन में पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। कर्मचारियों की प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत पूर्व महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, महामंत्री दीपक जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी, सचिव हीरा सिंह किरौला, प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ की पूर्व सचिव नवल किशोर बिनवाल पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट शामिल रहे। कुलपति प्रो रावत की इस विशिष्ट उपलब्धि पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया और इसे विश्वविद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रो रावत के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास के लगातार हो रहे कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *