October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मल्लीताल पुलिस ने चपे चपे पर चलाया चेकिंग अभियान

0
1001713187
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

घर-घर, गली-गली जाकर 79 लोगों का किया सत्यापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। बता दे गुरुवार को डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल के मार्गदर्शन तथा सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, खन्स्यू के नेतृत्व में पुलिस की 05 अलग–अलग टीमों द्वारा थाना तल्लीताल क्षेत्र में जू रोड, सीमेंट हाउस, बिरला रोड, रैम्जे रोड, स्टैनले कंपाउंड, मेबिला कंपाउंड, माल रोड, तल्लीताल मेन बाजार, पिछली बाजार, हल्द्वानी रोड, कैंट एरिया, फॉरेस्ट कंपाउंड, राजभवन नियर पुलिस लाइन, फासी गधेरा से डीसीबी जाने की गली, कृष्णापुर, गुफा महादेव रोडवेज हरी नगर, बूचड़खाना तल्लीताल आदि जगहों पर घर, दुकान, होटल आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान सत्यापन अभियान में 79 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। दस्तावेज न दिखा पाने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 5750 रुपए जमा करवाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर, गली-गली, दुकानों आदि में जाकर मजदूर, किराएदार तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *