October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मैं अधिवेशन की तिथि पर लगी मोहर

0
1001698810
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

12 नवंबर बुधवार को होगा अधिवेशन

संस्था के सदस्य स्वर्गीय गिरीश चंद्र उप्रेती के निधन पर 2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। सरोवर नगरी में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष मंजू बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस दौरान बैठक में वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए इस दौरान ललित पांडे और श्री कटायत जी द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि पूर्व में संस्थान के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया था और उसकी देखभाल को लेकर जल्दी विजिट करने का निर्णय लिया गया इस दौरान श्री बिष्ट ने कहा कि हम सबको वृक्षारोपण करना चाहिए और यह किसी भी माह में किया जा सकता है। साथ ही होने वाले अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई और आगामी 12 नवंबर बुधवार की तिथि नियत की गई। और यह तय किया गया अधिवेशन को लेकर नैनीताल बैंक होटल एसोसिएशन कुर्माचल बैंक और व्यापार मंडल से सहयोग के लिए प्रयास किए जाएंगे साथ ही प्रकाश लाल ने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ को बंद कर दिया गया है उसको पुनः शुरू करने को लेकर पहल की जाए। और अस्पतालों पोस्ट ऑफिस और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था करने को लेकर भी बैठक में मुद्दा उठाया गया। अध्यक्ष मंजू बिष्ट द्वारा बैठक में प्रस्ताव रखा गया की जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं उनकी देखभाल संगठन द्वारा की जाएगी। इस दौरान डॉक्टर आर एन प्रजापति द्वारा कहा गया कि जो नियमित रूप से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाते हैं उन पर कोई ना तो टिप्पणी की जाए और ना ही उन पर कार्रवाई उनको क्षमा किया जाए। और बैठक के द्वितीय सत्र में कर्मचारी नेता और संगठन के सदस्य गिरीश चंद्र उप्रेती के निधन पर सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि भी दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सलाहना कर कहा गया उनकी भरपाई नहीं की जा सकती। अध्यक्ष मंजू बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, उमेश चंद जोशी, गोविंद सिंह, एल एम पांडे, दीपक शाह, रेखा द्विवेदी, त्रिलोक सिंह रौतेला, सुनील लाल शाह, लक्ष्मण सिंह रावत, निर्मल कुमार पांडे, गिरीश चंद्र जोशी जगदीश सिंह बिष्ट डीसी जोशी, ललित मोहन पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट, केदार सिंह राठौर, प्रकाश चंद आर्य, प्रकाश लाल शाह, विनीता बिष्ट, नीता व्यास, हेमलता जोशी, एच एस मेहरा, आर एन प्रजापति नरेंद्र सिंह रावत मोहन चंद्र पंत पीतांबर दत्त मिश्रा सहित अन्य दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *