March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भाजपा के वरिष्ठ नेता दया कृष्ण पोखरिया बने जिला उपाध्यक्ष

0
1001697216
012 013
111 222 333

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दया कृष्ण पोखरिया को संगठन ने एक बड़ा दायित्व सौंपते हुए जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दया के उपाध्यक्ष बनने पर मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं बता दें इस दायित्व मिलने से पूर्व दया युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और एबीवीपी के कॉलेज प्रमुख जिला संयोजक बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, पूर्व कुमाऊं संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा नैनीताल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखंड जैसे अनेको दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले, सबको साथ व सबकी चिंता करने वाले ऐसे युवा धड़कनों की आवाज अधिवक्ता दयाकिशन पोखरिया को जिला उपाध्यक्ष भाजपा नैनीताल बनने शुभकामनाएं मिल रही हैं दया ने कहा संगठन द्वारा जो मुझे दायित्व सोपा गया है। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर
विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, रीना मेहरा, जीवंती भट्ट, भानु पंत, मोहित आर्य, मोहन नेगी, सलमान जाफरी, कैलाश रौतेला, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *