October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती की फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

0
1001696931
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 04 से 07 सितंबर तक सरस्वती विद्यालय मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संचालन बरेली स्टेडियम में किया गया, जिसमें अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया हमारे विद्यालय सरस्वती विहार, नैनीताल की टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में सिल्वर मेडल तथा अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में हमारे विद्यालय की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) प्रतियोगिता हेतु हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी और भी दृढ़ संकल्प एवं मेहनत के साथ तैयारी करें। विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम अग्रवाल जी ने छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और खेल के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह नेगी जी कहा की यह उपलब्धि न केवल हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि हमारे विद्यालय के अनुशासन, संस्कार और खेल भावना की भी झलक है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।
विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री विपिन अग्रवाल जी ने भी छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और उन्हें आगामी प्रयासों में सफलता की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित किया। विद्यालय, उपाध्यक्ष अजय अरोड़ा जी तथा उप-प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने भी विजेता खिलाड़ियों व कोच को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *