March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सीबीसी नैनीताल के तत्वाधान में

0
1001696806
012 013
111 222 333

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सिलौटी पंत गांव में घंटा देवी मंदिर परिसर क्षेत्र के पास 730 से अधिक पौधे लगाए

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को नौकुचियाताल के सिलौटी पंत गांव के बाहरी इलाके में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीबीसी नैनीताल के “एक पेड़ माँ के नाम” के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 730 पेड़ लगाए गए। इनमें बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोर पंख, देवदार और तेजपत्ता जैसे पेड़ शामिल हैं।
अभियान में नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में जुड़े| जिन्होंने स्थानीय समुदाय को साथ ले जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरी राणा, समीर, दीपू खाम्पा, संजय, हेमंत, तेनजिन, पंकज बिष्ट, टेशी, बबलू, सुरेश और कुंदन सहित अन्य लोग इस अभियान में शामिल हुए। पर्यावरण प्रेमी गौरी राणा ने बताया कि उन्होंने इस इलाके को पेड़ लगाने के लिए चुना क्योंकि जंगल में लगी आग के चलते इस इलाके के पेड़ जल गए थे और यहां मंदिर परिसर होने के कारण पेड़ों के बचे रहने की ज़्यादा उम्मीद है। सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी ने जब से इस अभियान की शुरुआत की है, तब से सीबीसी लगातार पेड़ लगा रहा है। लेकिन आज की तारीख में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जाएगी। इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *