पाइन क्रेस्ट स्कूल मैं शिक्षक दिवस मना धूमधाम से
स्कूली छात्र-छात्राओं ने केक काटकर दिए उपहार




नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पाइन क्रेस्ट स्कूल मैं शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और केक काटकर शिक्षकों को उपहार भेंट में दिए। स्कूल के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को बधाई देते हुए धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर स्कूल की शिक्षक सुमन आर्य जय प्रसाद, भावना आर्य, उदिति रावत, मधु तिवारी, जयराज, जोशी सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।




















