जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर
हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी निकला






नैनीताल सरोवर नगरी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी बरोज़ शनिवार को दोपहर 1 बजे रज़ा क्लब मल्लीताल से निकला गया जो नगर भ्रमण के उपरांत रज़ा क्लब में महफ़िल मिलाद का एहतमाम किया गया। जिसमें मुफ्ती मो० अकरम रज़ा साहब ने हुज़ूर की शान में तकतीर की और उत्तराखंड और नैनीताल और मुल्क के तरक्की और अमन के लिए दुआ की सलातो सलाम के बाद कमेटी ने सभी आवाम का शुक्रिया अदा किया कमेटी के महासचिव मो० खालिद ने बताया की उत्तरकाशी आपदा से पीड़ित लोगों के लिए दुआ की गई इस मौके पर कमेटी के सदर फिरोज़ खान, उपाध्यक्ष मो०फईम , महासचिव मो० खालिद सचिव आशु, कोषाध्यक्ष परवेज़ मेंबर रहीश, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श,
मुहर्रम कमेटी के महासचिव समीर अली, मन्नू, राशीद, नवाब, मोहम्मद सलमान, पप्पू भाई, दिलावर, मेहंदी हसन, मुजाहिद,मो ०याकूब मो अरहम, शान अहमद, इकबाल,सलमान, शाहनवाज, अब्दुल वासिद , क़ासिम, मो ०आलिम, नसीम भाई सरफराज इबरा भाई, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




















