March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित

0
1001687944
012 013
111 222 333

शिक्षकों को किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय मे शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए गीत, नृत्य, कविता-पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों का प्रधानमंत्री एवं सेनापति भैया ने भी शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में अंकित पांडे के द्वारा डा सर्वपल्ली राधाकृष्ण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । अंग्रेजी के प्रवक्ता केतन सर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों की महत्ता और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अमूल्य बताया।
कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाकर विद्यालय संचालन का दायित्व भी संभाला। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ हैं, जिनकी शिक्षा और संस्कार से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस मौके पर छात्र शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *