February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अष्टमी पर ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए उमडा भक्तों का सैलाब

0
1001659665
012 013
111 222 333

होटल एसोसिएशन ने भक्तों को बांटा जूस और बच्चों को पेंसिल सेट

नैनीताल। सरोवर नगरी में मां नंदा देवी महोत्सव पर मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए ब्रह्म मुहूर्त पर प्रातः भक्तों के लिए कपाट खोल दिए और भक्तों ने प्रातः मंदिर पर पहुंचकर मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रातः वर्षा के चलते भक्तों की संख्या कम नजर आई। लेकिन दोपहर 12:00 के बाद भक्तों का जमावड़ा लग गया और लंबी-लंबी लाइन लग गई। मंदिर में मां नंदा सुनंदा के दर्शन करने पहुंचे भक्तों को श्री रामसेवक सभा के सदस्यों और पुलिस द्वारा लाइन लगाकर मां के दर्शन कराए अष्टमी पर सरोवर नगरी पूरी भक्ति मय नजर आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर निशुल्क लोगों की जांच भी की गई और दवाई भी उपलब्ध कराई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होटल एसोसिएशन ने स्टाल लगाकर भक्तों को जूस और छोटे बच्चों को पेंसिल सेट वितरित किए। अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट और महामंत्री वेद शाह भाइयों ने बताया संस्थान की तरफ से लगभग 16220 जूस के पैकेट और 8 हजार पेंसिल सेट वितरण किए गए। और पूरे मेले परिसर के लिए 152 डस्टबिन लगाए गए हैं। इस मौके पर दर्जनो सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर रमनजीत सिंह, घनश्याम बेलवाल, सोनू बिष्ट, सोनू छाबड़ा, प्रवीण शर्मा, प्रदीप जेठी, सीपी भट्ट, रुचिर शाह, सुमित खन्ना, हारुण खान पम्मी, सहित अन्य होटल स्वामी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *