श्री साई हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक का
शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने फीता काटकर किया
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें उद्घाटन




नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार में अष्टमी के शुभ अवसर पर श्री साई हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने फीता काटकर किया। संस्थान की स्वामी दीपिका बिनवाल ने बताया महिलाओं के सिंगार का सामान हमारे प्रतिष्ठान में किफायती दरों में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिला पार्लर में महिलाओं को किफायती दरों में कार्य किए जाएंगे। और महिला पार्लर में महिलाओं को उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए त्वचा को सुंदर बनाने के लिए ब्रांडेड सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। पिछले लगभग 20 वर्षों से दीपिका पार्लर चलाते हुए आ रही है और उन्होंने अपना यह नया प्रतिष्ठान खोला है। दीपिका ने ग्राहकों से निवेदन किया है प्रतिष्ठान में आकर सेवा का मौका दें। इस मौके पर सभासद गीता उप्रेती, व्यापार मंडल तल्लीताल महामंत्री अमनदीप आनंद, पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह, सुबोध उप्रेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, गीता शाह, आभा शाह, ज्योति ढोंडियाल, विनीत शाह,कविता गंगोला, हेमा भट्ट, विनीत पांडे, दिव्या शाह, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, रानी शाह, दीपा पांडे,भावना रावत, सुमन देउपा, आशा आर्य, मुन्नी अधिकारी, दिव्या कुंवर, जीवंती भट्ट, संतोष शाह, हिमांशु पांडे मित्र सहित अन्य व्यापारीयो ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।




















