आरआर केबल्स ने तल्लीताल पुलिस को उपहार में दिए बैरियर
थाना अध्यक्ष बोरा ने जताया आभार
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखे क्या कहा थाना अध्यक्ष बोहरा ने

नैनीताल। सरोवर नगरी के थाना तल्लीताल को आर आर केबल्स द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर 40 बैरियर उपहार में दिए हैं। थाना अध्यक्ष तल्लीताल रमेश सिंह बोरा ने बताया बीते दिनों पर्यटन सीजन के दौरान मई माह में आरआर केबल्स के अधिकारी मुझे जाकर मिले थे और उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए बताया था कि वह उत्तराखंड की मित्र पुलिस को कुछ सहयोग करना चाहते हैं। तो मेरे द्वारा उनसे बैरियर देने की बात हुई थी। उनके द्वारा शुक्रवार को 40 बैरियर हमें उपलब्ध कराए गए हैं हम शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने को लेकर बैरियर को जगह-जगह लगाएंगे और सुचारू यातायात करने को लेकर इन बैरियरों का हमें काफी लाभ मिलेगा। थाना अध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा ने आरआर केबल्स की टीम का धन्यवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर उप निरीक्षक सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।




















