मां नैना देवी महोत्सव में लगने वाली दुकानों के टेंडर मैं
हुई है अनियमिताएं सभासद: शीतल कटियार
बिना बोर्ड बैठक में रखें टेंडर राशि घटाई गई प्रक्रिया पूर्णतया संदेह पूर्ण

नैनीताल। सरोवर नगरी में हरी नगर वार्ड सभासद शीतल कटियार ने नगर पालिका परिषद में हो रही अनियमिताओं के बारे में शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी वंदना सिंह को पत्र देकर पालिका में मां नैना देवी महोत्सव में लगने वाली दुकानों में हुए टेंडर में अनियमिताओं को लेकर संज्ञान में लाया है और बताया है लगने वाली दुकानों के लिए 70 लाख में सहमति बनी थी लेकिन बिना बोर्ड मीटिंग की सहमति के लगने वाले दुकानों का टेंडर 70 लाख से घटा कर 55 लाख में लाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई
जबकि हर वर्ष की भांति टेंडर में बढ़ोतरी होनी अनिवार्य है टेंडर प्रक्रिया में भी जल्दबाजी की गई है संबंधित लोगों को भी पता है कि हर वर्ष मां नंदा देवी महोत्सव मनाया जाता है और हर वर्ष टेंडर भी होते हैं यह प्रक्रिया दो माह पहले कर लेनी चाहिए जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे और समस्त कार्यक्रम समय से संपूर्ण हो सके सभासद कटियार ने कहां इस संपूर्ण प्रक्रिया को
मे माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान मैं भी लेकर आऊंगी
यह टेंडर प्रक्रिया पूर्णतया संदेह पूर्ण है।




















