March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

समाजसेवी पूरन बृजवासी की मांग पर

0
1001616491
012 013
111 222 333

नौकुचियाताल की 6 किमी सड़क की बदहाली पर

पीडब्ल्यूडी शासन सचिव ने लिया त्वरित संज्ञान

भीमताल। नौकुचियाताल क्षेत्र की 6 किमी लंबी सड़क की खराब स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर समाजसेवी पूरन बृजवासी की मांग पर पीडब्ल्यूडी शासन सचिव ने त्वरित संज्ञान लिया है। शासन सचिव ने पीडब्ल्यूडी भवाली के किशोर कुमार को जलभराव का समाधान करने नाली खुदाई, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, इंटरलॉक टाइल्स लगाने और डामरीकरण के कार्य को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि सड़क को पर्यटन दृष्टिकोण से भी बेहतर बनाया जा सके।पीडब्ल्यूडी भवाली ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए स्थानीय निवासियों को सूचित किया है कि अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण कर समाधान करने की बात कही है। इस समस्या से निपटने उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही 1 से 6 किमी सड़क का सुधार कार्य शुरू कर जनता की परेशानियों को दूर करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि सड़क की स्थिति जल्द बेहतर होगी, जिससे आवागमन में हो रही समस्याएं खत्म होंगी और पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *