March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

हल्द्वानी में गूंजेगा अंतरिक्ष का स्वर

0
1001616425
012 013
111 222 333

यूनिवर्सल स्कूल में होगा द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

हल्द्वानी नैनीताल। बच्चों में जागी अंतरिक्ष विज्ञान की जिज्ञासा, भाषण-गीत-चित्रकला से पहले दिखी रचनात्मकता कौन बनेगा करोड़पति’ फेम वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी रहेंगे आकर्षण का केंद्र पुरस्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खास मेहमानों की मौजूदगी में सजेगा आयोजन। बता दें
केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी में द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। पूर्व प्रचार गतिविधियों में भाषण, गीत और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई.
जिसमें बच्चों ने अंतरिक्ष से जुड़े अपने विचार और रचनात्मकता को मंच पर उतारा।
भाषण प्रतियोगिता मैं निर्णायक श्रद्धा गुरुरानी तिवारी, और डॉ. दीपा जोशी ने किया।
गायन प्रतियोगिता के निर्णायक गोपेश बिष्ट और शोभा चारक रहे। चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन भास्कर जोशी और शर्मिष्ठा बिष्ट ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आनंद बिष्ट ने बताया कि आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक व ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फेम डॉ. मोहित जोशी, जो छात्रों से भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा करेंगे। वहीं डॉ. नवल लोहनी फिजिक्स के जरिये धरती से परे भारत की उपलब्धियों पर विशेष प्रेजेंटेशन देंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शंकर कोरंगा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, अति विशिष्ट अतिथि अनिल डब्बू और विशिष्ट अतिथि प्रियंका जोशी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे आयोजन को और रंगारंग बनाएंगे।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की पृष्ठभूमि
भारत सरकार ने 2023 से 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया। इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था। यह उपलब्धि भारत को इतिहास में उन चुनिंदा देशों की कतार में ले आई, जिन्होंने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई। इस दिन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा जगाना और उन्हें नए नवाचारों की ओर प्रेरित करना है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *