अंबेडकर बस्ती में पानी की समस्या को लेकर
भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अधिकारियों को दिया ज्ञापन
चेतावनी: 3 दिन में समस्या का नहीं हुआ समाधान तो क्षेत्र के लोग करेंगे कार्यालय में धरना प्रदर्शन

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल अंबेडकर बस्ती में विगत बीस दिनों से पेयजल की समस्या को देखते हुए वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के पूर्व मंत्री संतोष कुमार के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों के पास ज्ञापन देने के लिए आए लेकिन सक्षम अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने की स्थिति में कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। और चेतावनी देते हुए बताया अगर 3 दिन के भीतर पानी सुबह और शाम नहीं आता है तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर शिष्टमंडल में अरविंद पडियार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, आनंद बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष,भूपेंद्र बिष्ट पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, भगवत रावत सभासद, बाबूलाल सभासद रितुल कुमार, राजेश चौहान उपस्थित रहे।




















