नवप्रविष्ट छात्र.छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (छात्र प्रेरणा कार्यक्रम) का हुआ आयोजन

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शैक्षिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर नवप्रविष्ट छात्र.छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (छात्र प्रेरणा कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, दीक्षारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डा. विनय कुमार विद्यालंकार ने कहा कि शिक्षा द्वारा ही मनुष्य सच्चे अर्थों में मनुष्य (इन्सान) बनता है, शिक्षा मनुष्य को देवता जैसी उच्च पदवी तक पहुँचा देती है, शिक्षा को आचरण में लाना ही दीक्षा कहलाता है। शिक्षा की आवश्यकता व महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रछात्राओं को प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की सीढ़ी से अवगत कराया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में नियमित उपस्थित रहने एवं समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रवेश समिति की संयोजक डॉ0 ईप्सिता सिंह ने नव प्रविष्ट छात्र छात्राओं को एनईपी की पाठ्यक्रम संरचना एवं परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया साथ ही समाजशास्त्र विषय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ0 जयति दीक्षित,
हिंदी विभाग प्रभारी एवं एन0एस0एस0 प्रभारी श्रीमती ममता पाण्डे,डॉ0 निर्मला,डॉ0 फ रजाना ने अपने-अपने विषयों की विस्तार से जानकारी दी जबकि अजीम ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली तथा ई ग्रंथालय के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ तरुण कुमार आर्य ने किया साथ ही उन्होंने अपने विषय एवं छात्रवृत्ति से संबंधित केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया । कार्यक्रम के अंत में निबंध एवं राखी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों एवं यूथ रेड क्रास (आर सी वन )के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में भास्करानंद पंत, श्रीमती सपना आर्या, अनिल, मुकेश, प्रेमा एवं बीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रविष्ट छात्र छात्राएं के साथ तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र.छात्राएं भी उपस्थित रहे।




















