March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

युगमंच’ एवं ‘नैनीताल समाचार’ द्वारा आयोजित

0
1001605112
012 013
111 222 333

उत्तराखंड के लोकप्रिय जनकवि, संस्कृतिकर्मी एवं आन्दोलनकारी

गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ की 15वीं पुण्यतिथि पर

22 अगस्त से दो दिवसीय होंगे कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी उत्तराखंड के लोकप्रिय जनकवि, संस्कृतिकर्मी एवं आन्दोलनकारी गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ की 15वीं पुण्यतिथि पर इस वर्ष दो दिन कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार, 22 अगस्त को सी.आर.एस.टी. इण्टर कॉलेज के जगदीश साह प्रेक्षागृह में सायं 5.30 बजे होने वाले ‘गिर्दा को सलाम’ कार्यक्रम में ‘आज के दौर में गिर्दा की प्रासंगिकता’ पर वक्तव्य के बाद सी.आर.एस.टी. इण्टर कॉलेज के प्राइमरी विंग व सीनियर कक्षाओं के बच्चों एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गिर्दा के गीत/कोरस होंगे। करन जोशी का केदारनाद तथा वरिष्ठ रंगकर्मी डी.के. शर्मा व बिणाईवादक भास्कर भौर्यांल की प्रस्तुतियाँ होगी एवं रामलाल का कठपुतली प्रदर्शन होगा। युवा कवि हर्ष काफर कविता पाठ करेंगे। ‘युगमंच’ एवं ‘नैनीताल समाचार’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘प्रयोगांक’ के नाटक ‘इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर’ का मंचन भी होगा।
रविवार, 24 अगस्त को अपरान्ह दो बजे से इसी प्रेक्षागृह में युगमंच, नैनीताल समाचार तथा जन संस्कृति मंच द्वारा गिर्दा तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात कवि वीरेन डंगवाल की स्मृति में एक कवि सम्मेलन होगा। ‘गिर्दा-वीरेन दा की कविता में नैनीताल और सियाहीताल’ नामक इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष कुमार का मुख्य व्याख्यान होगा। तत्पश्चात् बल्ली सिंह चीमा, सिद्धेश्वर सिंह, कुमारमंगलम, अनिल कार्की, भास्कर भौर्याल, दीपक तिरुवा, ममता, भाष्कर उप्रेती, हेमन्त बिष्ट, दिनेश उपाध्याय, नीरज पांगती, दीपा पाठक, पृथ्वी लक्ष्मीराज सिंह, हर्ष काफर, मदन चमोली, राजेन्द्र कैड़ा, स्वाति मेलकानी, मनोज आर्य, मोहन रावत, प्रदीप पाण्डे, राजीव कुमार, आलोक साह, भूपेश कुमार सिंह, भूपेन सिंह, दिनेश तिवारी और महेश बवाड़ी आदि कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *