March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने

0
1001604928
012 013
111 222 333

अपने जन्मदिन पर झील किनारे लगाए पौधे

नैनीताल। भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया। बता दे उन्होंने भीमताल झील के किनारे जल संरक्षण से संबंधित पेड़ों जैसे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत और मालू आदि का वृक्षारोपण कर न केवल अपना जन्मदिन यादगार बनाया बल्कि समाज को एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर झील संरक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में विकास भवन कार्यालय, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका तथा बलॉक प्रशासन, हिमालयन जन सेवा फ ाउंडेशन और ग्राफिक ऐरा, इको कलब की टीम शामिल रही। झील किनारे लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री सेफ्टी गार्ड लगाए गए और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों ने ली।
पूरन बृजवासी ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल कर उसे बड़ा करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखता हैए बल्कि हमारी झीलों और जल स्रोतों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ष्कार्यक्रम में फ रहा खान, नीरज जोशी, मोनू नौटियाल, दीपक पाण्डेय, शुभम प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। बता दें कि पूरन बृजवासी जो लंबे समय से भीमताल झील के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं ने इस अवसर पर प्रशासन से झील की सफाई और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की। यह अनूठा आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहाए बल्कि लोगों को प्रकृति के साथ जुडऩे और अपने विशेष दिन को सार्थक बनाने की प्रेरणा भी दे गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *