March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ओखलकांडा ब्लॉक में माधवी फाउंडेशन के तत्वाधान में

0
1001603636
012 013
111 222 333

नेत्र जाँच शिविर मे निशुल्क वितरित की दवाइयां और चश्मे

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें नेत्र जांच की झलकियां

भीमताल नैनीताल।
ग्राम सुरंग में पोस्ट ऑफिस के निकट निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में माधवी फाउंडेशन एवं प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर की संयुक्त पहल ने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक व्यक्तियों को मुफ़्त दवाइयां और नेत्र परीक्षण के साथ आवश्यक चश्मा नंबर भी प्रदान किए गए।
विशेष रूप से 30 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है। चयनित मरीजों के लिए कल सुबह से ले जाकर उपचार और फिर घर तक सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था पूरी माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। माधवी फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सुयाल ने कहा “हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
संस्था अध्यक्ष पीयूष जोशी ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य भर में शिविरों के विस्तार की बात कही और युवाओं से अपील की हम युवाओं से आग्रह करते हैं कि वे संस्था से जुड़कर अपने क्षेत्र में ऐसे सेवा शिविर आयोजित करवाने में सहयोग करें। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे साथ मिलकर निभाना होगा।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता टीकम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन खनवाल, सुरंग ग्राम प्रधान नारायण बोहरा, सूई ग्राम प्रधान त्रिलोचन बेलवाल, समाजसेवी भवान सिंह कबरिया, बालम बोरा, लक्ष्मण पूरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *